August 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार पर हमले की साजिश, दबंग ने गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

1 min read
Spread the love

पत्रकार पर हमले की साजिश: दबंग ने गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे, पुलिस मौन

परसपुर, गोण्डा।

जनपद के थाना परसपुर क्षेत्र में पत्रकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत पूरे अजब निवासी पत्रकार ज्ञान प्रकाश चौहान पुत्र जिलेदार को गांव के ही एक दबंग द्वारा सरेआम माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पत्रकार ने थाना परसपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पत्रकार ने थानाध्यक्ष परसपुर को शिकायती पत्र देकर बताया कि विपक्षी सोनू यादव पुत्र सुरपाल यादव, निवासी ग्राम पूरे अजब काफी समय से उससे रंजिश रखता है। पीड़ित का आरोप है कि इससे पूर्व भी सोनू यादव के विरुद्ध थाना परसपुर में दो मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से विपक्षी का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह अब खुलेआम धमकी दे रहा है। ताजा घटना दिनांक 23-08-2026 को दोपहर लगभग 2:00 बजे की है। जब विपक्षी ने गांव में सरेआम पत्रकार को गालियां दी और चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि तुझे जान से मार डालूंगा, मुकदमा वापस ले ले वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। इतना ही नहीं, विपक्षी अब गांव के लोगों में दहशत फैलाने के लिए कह रहा है कि यदि ज्ञान प्रकाश के ऊपर कुछ भी हुआ तो समझ लेना मैंने ही उसे जान से मार डाला है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पत्रकार व उसके परिवार को हर समय जानलेवा हमले का डर सता रहा है। पीड़ित ने मांग की है कि उसकी तहरीर पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। उसने कहा है कि भविष्य में उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार उक्त विपक्षी ही होगा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परसपुर कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। पुराने मुकदमों की भी फाइल देखी जा रही है। इस नए मामले की जांच की जा रही है, जांचोपरांत जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *