October 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप, दीवार तोड़कर ईंटें ले जाने और हरे पेड़ काटने की शिकायत

1 min read
Spread the love

कटरा बाजार, गोंडा।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम भदैंया निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र कृपाराम ने प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार को शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा करने, दीवार तोड़कर ईंटें उठा ले जाने, शीशम की सूखी लकड़ी चोरी करने तथा प्रतिबंधित हरे पेड़ काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे अपने पूर्वजों से पैतृक भूमि प्राप्त हुई है। जिस पर करीब पांच फीट ऊची ईंटों की दीवार बनी हुई थी और परिवार का लंबे समय से वहां रहन-सहन एवं उपयोग करता चला आ रहा है। आरोप है कि गांव के ही रवीन्द्र कुमार, नन्दकुमार, दिनेश कुमार व लल्लू पुत्रगण रामसूरत, राहुल व हाकिम पुत्रगण नन्दकुमार, अंकित पुत्र बाल गोविन्द तथा अंकुर पुत्र रवीन्द्र कुमार ने कथित रूप से दबंगई और जबरदस्ती के बल पर उसकी दीवार तोड़ दी और उसमें लगी ईंटें निकालकर चोरी से उठा ले गए। आरोप है कि कुछ शीशम की सूखी लकड़ी भी ले जाई गई है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विपक्षी उसकी पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा करने तथा उसे गांव से उजाड़ने की योजना बना रहे हैं। इससे परिवार को किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि 22/23 अगस्त की रात विपक्षी पक्ष द्वारा उसकी भूमि में लगे दो नीम के पेड़, एक गूलर और एक जामुन के हरे पेड़ को काटकर गिरा दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, काटे गए पेड़ों को मौके से ले जाने का प्रयास भी किया जा रहा है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। इसके बावजूद कथित रूप से दबाव बनाकर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने थाना कटरा बाजार प्रभारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, मौके की जांच कराने तथा सुरक्षा एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *