August 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

छप्पर गिरने से युवती और बालक की मौत, गांव में मचा कोहराम

1 min read
Spread the love

बीकापुर, अयोध्या

थाना कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज चौकी क्षेत्र के भुलाईपुर निधियावां गांव में आज सोमवार दोपहर बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

करीब 3:20 बजे अचानक छप्पर भरभराकर गिर पड़ा मलबे के नीचे दबने से करीब 20 वर्षीय युवती वंदना और लगभग आठ वर्षीय बालक कंस गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सक डॉ. विवेक गुप्ता ने दोनों का परीक्षण किया जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतका वंदना के पिता रामनरेश का पहले ही निधन हो चुका था।

परिवार के भरण-पोषण में सहयोग के लिए वह मेहनत-मजदूरी करती थी। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

वहीं मृत बालक कंस के पिता का नाम रामबक्श बताया गया है। बच्चे की मौत से परिवार में भी मातम पसरा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान छप्पर अचानक गिरा, जिससे वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत-बचाव में मदद की और पुलिस को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली बीकापुर के निरीक्षक एवं एसएचओ देवेंद्र कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *