ततैया टीम ने किया डीसी पीडीसी कनेक्शनों को चेक,बिना वैध कनेक्शन के न करे विद्युत उपभोग। सहायक अभियंता तिवारी
1 min readधौलपुर
आज दिनांक 20/8/26 दिन गुरुवार ,जेवीवीएनएल धौलपुर अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार उपखंड राजाखेड़ा के सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल ने ततैया टीम को लेकर गांव महाजीत का पुरा, खुड़िला का पुरा,सोमली,गड़ी जाफर में डीसी पीडीसी कनेक्शन के परिसर की जांच की गई उनसे बकाया राशि जमा करने के लिए कहा गया ,बिना वैध कनेक्शन के लाइट का उपभोग नहीं करने को कहा गया, अगर बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते मिले तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।इसके साथ ही करीब 155 अवैध केबलों को हटा कर स्टोर कार्यालय में जमा किया गया।अवैध ए बी केबिल को हटाया गया।साथ ही 3 परिसरों में विद्युत चोरी पकड़ने पर 55 हजार का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही टीम में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश कुमार शर्मा ,अमीरचंद,संदीप सिंह,राजूलाल,सोहनपाल, घनश्याम सिंह इत्यादि उपस्थित थे

