November 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शाहपुर में भोगी चौराहा मोड़ पर जलभराव से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोंडा विकासखंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर में भोगी चौराहा के मोड़ पर जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। यह सार्वजनिक मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण शाहपुर बाजार आने-जाने के लिए गुजरते हैं। सड़क पर पानी भरे रहने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार उक्त स्थान पर बनी नाली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। लंबे समय से नाली की साफ-सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की साफ-सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *