वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जताया भरोसा, सैंपऊ थाने की कमान अब अमित शर्मा के हाथ,
1 min readसैंपऊ थाने की कमान अब अमित शर्मा के हाथ,
करौली से धौलपुर आए अमित शर्मा, सैंपऊ में संभालेंगे थानाप्रभारी की जिम्मेदारी;
अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता,
सैंपऊ, धौलपुर
सैंपऊ थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। करौली जिले से धौलपुर आए अमित शर्मा अब सैंपऊ थाने की कमान संभालेंगे। वहीं सैंपऊ थाना प्रभारी रहे प्रमेंद्र रावत का धौलपुर से करौली तबादला किया गया है। अमित शर्मा के सैंपऊ थाने की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही क्षेत्र में पुलिसिंग के तौर-तरीकों में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
अपनी सक्रिय और अलग कार्यशैली की पहचान है अमित शर्मा।
अमित शर्मा अपनी सक्रिय और अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सैंपऊ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उनकी तैनाती को पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण कवायद के रूप में देखा जा रहा है। थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहने की संभावना है।
आगामी समय में होने वाले नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराना भी नए थानाप्रभारी के लिए बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर और पुलिस गश्त को प्रभावी बनाना पुलिस के सामने अहम चुनौती होगी।
वहीं क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पुलिस का कितना शिकंजा कसता है, इस पर भी लोगों की नजर रहेगी। थाना क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी नए पुलिस नेतृत्व की कसौटी होगी।
अमित शर्मा के सैंपऊ थाने में प्रवेश के साथ ही अब पुलिस महकमे के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की निगाहें उनकी कार्यशैली पर टिकी हैं। नई कमान के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने जैसी कई महत्वपूर्ण चुनौतियां रहेंगी। अब देखना होगा कि नए थानाप्रभारी सैंपऊ की पुलिसिंग को किस तरह नई दिशा देते हैं।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

