August 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संत रविदास जयंती पर निकली भव्य वंदन कलश यात्रा, चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

1 min read
Spread the love


हैरिंग्टनगंज, अयोध्या।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में मिल्कीपुर क्षेत्र में भव्य वंदन कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर यात्रा का उत्साह बढ़ाया।
कलश यात्रा का शुभारंभ अछोरा से हुआ। इसके बाद यात्रा धरमगंज होते हुए सिंधोरा पहुंची और हैरिंग्टनगंज में स्थित भगवान शंकर के मंदिर पहुंचकर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात यात्रा फेरी करते हुए चीरींगीवीर बाबा के स्थान पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
यात्रा रेवतीगंज बाजार होते हुए आस्तीक बाबा मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हैरिंग्टनगंज चौकी पुलिस मौजूद रही और पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह (भोला सिंह), देवेंद्र मणि त्रिपाठी (सल्ले भैया), अजय सिंह, रामरूप मिश्रा, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया, विकास चौरसिया, मोहित मिश्रा, नन्कू पांडेय, अंकित श्रीवास्तव एवं डॉ. जे.पी. मौर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला। आयोजन को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *