August 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भंवरी देवी हत्याकांड हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, प्रशासन पर लगा आरोप

1 min read
Spread the love

भंवरी देवी हत्याकांडः हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कियाः

पूर्व विधायक बोले- पुलिस किसको बचा रही; SHO-DSP को हटाने की मांग

फलोदी जोधपुर

फलोदी जिले के लोहावट में 27 जुलाई की रात हुई भंवरी विश्वोई की हत्या के मामले में हजारों की भीड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव3 किया। नागौर चौराहे पर सभा के बाद हजारों लोग एक साथ नागौर रोड, नगरपरिषद, अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

लोगों की भीड़ इतनी थी कि कलेक्ट्रेट में खड़े होने की जगह नहीं बची। लोग नेशनल हाईवे और रेलवे ओवर ब्रिज पर खड़े रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी सतनाम सिंह को ज्ञापन सौंपे। लोगों ने लोहावट डीएसपी भवानीसिंह और एसएचओ हरीसिंह राजपुरोहित को हटाने की मांग की। लोग कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे हैं।

दरअसल, 27 जुलाई की रात भंवरी विश्नोई (32) निवासी जंभेश्वरनगर (लोहावट) बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थी। अज्ञात हमलावर ने भंवरी देवी के गले पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान मां के चिल्लाने पर पास में सो रही उसकी दोनों बेटियां रामज्योति (16) और सोनू (10) जाग गई थीं।

मां को बचाने के लिए बेटियां हमलावर की तरफ दौड़ीं और उससे हाथापाई करने लगी थी। इस दौरान बदमाश ने बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया था। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां घायल हो

पर भी चाकू से हमला कर दिया था। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी दोनों बेटियां घायल हो गई थी। हत्या के खुलासे की मांग को लेकर पिछले 21 दिन से लोहावट थाने के आगे प्रदर्शन किया जा रहा है।

पूर्व विधायक बोले- पुलिस किसको बचाने की कोशिश कर रही

नागौर चौराहे पर हुई सभा में पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने कहा- वारदात के 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना संदेह की स्थिति पैदा करता है। पुलिस किसको बचाने की कोशिश कर रही है।

यदि अब भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पैदल जयपुर कूच किया जाएगा और सीधे मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *