November 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीएनजी टैंकर में गैस रिसाव से हाईवे पर मचा हड़कंप, पुलिस ने रोका यातायात; कॉलेज में रखी थीं चुनावी ईवीएम,

1 min read
Spread the love

धौलपुर,राजस्थान।

सीएनजी टैंकर में गैस रिसाव से हाईवे पर मचा हड़कंप, पुलिस ने रोका यातायात; कॉलेज में रखी थीं चुनावी ईवीएम,

धौलपुर-करौली हाईवे पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास घटना, टोरेंट कंपनी की इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर रिसाव रोका, खतरा टलने पर यातायात बहाल,

धौलपुर, न्यूज।
धौलपुर-करौली हाईवे पर बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सीएनजी से भरे टैंकर में अचानक गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। टैंकर से गैस निकलती देख पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी। घटनास्थल के पास स्थित कॉलेज परिसर में पंचायत चुनाव की ईवीएम मशीनें रखी होने के चलते सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती गई। सूचना पर पुलिस और टोरेंट कंपनी की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को संभाला।
जानकारी के अनुसार, टोरेंट कंपनी का सीएनजी टैंकर धौलपुर से बाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास टैंकर से गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हाईवे पर यातायात रोक दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई और किसी संभावित अनहोनी को टाला जा सके।

पुलिस ने कंपनी की इंजीनियरिंग टीम को बुलाया,

मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव और पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई अरुण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल टोरेंट कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर तकनीकी टीम बुलवाई। इंजीनियरों ने टैंकर की जांच कर आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए गैस रिसाव को बंद किया।रिसाव बंद होने और स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात पुनः शुरू करवा दिया। घटना के दौरान एहतियात के तौर पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। समय रहते पुलिस और तकनीकी टीम की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *