November 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

35 करोड़ की लागत से बने 132 केवी जीएसएस अम्बिका से रात 12 बजे बिजली सप्लाई शुरू

1 min read
Spread the love

धौलपुर,राजस्थान।

35 करोड़ की लागत से बने 132 केवी जीएसएस अम्बिका से रात 12 बजे बिजली सप्लाई शुरू,
क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था होगी मजबूत,

अम्बिका, जाटोली और रहसेना जीएसएस को मिलेगा बेहतर सपोर्ट, कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी राहत,

धौलपुर,
जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 132 केवी जीएसएस अम्बिका को बुधवार रात 12 बजे चालू कर विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई। नए ग्रिड सब स्टेशन के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा लंबे समय से बनी कम वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।
नए 132 केवी जीएसएस अम्बिका से 33 केवी के तीन फीडर प्रस्तावित हैं, जिनके माध्यम से 33/11 केवी जीएसएस अम्बिका, जाटोली एवं रहसेना को जोड़ा जाएगा। पूर्व में इन जीएसएस को 132 केवी मरैना एवं राजाखेड़ा से विद्युत सप्लाई दी जा रही थी। लंबी विद्युत लाइनों और अधिक लोड के चलते क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज, बिजली व्यवधान तथा बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नए जीएसएस के शुरू होने से विद्युत आपूर्ति का स्रोत नजदीक होगा, जिससे बिजली की गुणवत्ता और नेटवर्क की विश्वसनीयता में सुधार होगा।क्षेत्र में नए औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने में सुविधा होगी, जिससे भविष्य में निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली व्यवस्था से कृषि, घरेलू जरूरतों और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

क्या कहते हैं अधीक्षण अभियंता,

जयपुर डिस्कॉम धौलपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि विभाग जिले में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण, नए जीएसएस निर्माण, क्षमता वृद्धि तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दे रहा है। 132 केवी जीएसएस अम्बिका का निर्माण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। इससे किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता और अधिक विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा भविष्य की बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार होगा।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के साथ एईएन प्रमेन्द्र जादौन, एईएन संतोष सिकरवार, जेईएन सुबोध मीना, जेईएन रणवीर चौधरी सहित विद्युत विभाग का तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *