August 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

156 दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 147 पाए गए पात्र

1 min read
Spread the love


बाँदा।

बेसिक शिक्षा विभाग एवं एलिम्को, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में परिषदीय एवं पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। 18 अगस्त को बीआरसी नरैनी तथा 19 अगस्त 2026 को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन बाँदा में आयोजित कैंप में कुल 156 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मापन एवं परीक्षण के बाद 147 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण के लिए पात्र पाया गया। इनमें 10 ट्राई साइकिल, 21 व्हीलचेयर, 13 रोलेटर, 21 हियरिंग एड, 19 कैलिपर्स, 5 ब्रेल किट, 4 स्मार्ट केन, 69 एमआर किट तथा 10 एल्बो क्रच के लिए चिन्हित किए गए।
चिन्हित बच्चों को उपकरण वितरण का कार्यक्रम 23 अक्टूबर को बीआरसी नरैनी तथा 24 अक्टूबर 2026 को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन बाँदा में आयोजित किया जाएगा।
कैंप का शुभारंभ बीओ मुख्यालय राजेश कुमार ने यूईआरसी पुलिस लाइन में किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एलिम्को टीम के आदर्श द्विवेदी (पीएंडओ), ऑडियोलॉजिस्ट संजीव कुमार, डाटा ऑपरेटर प्रिंस कुमार सहित स्पेशल एजुकेटर्स, विशेष शिक्षकों एवं फिजियोथेरेपिस्ट का विशेष योगदान रहा। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा नागेन्द्र शर्मा ने सभी विशेषज्ञों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *