November 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखंड हिंदू राष्ट्र मोर्चा ने जारी किया 11 सूत्रीय एजेंडा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी ने जनता से की निर्णायक बदलाव की अपील

1 min read
Spread the love

सत्ता से सवाल, व्यवस्था पर प्रहार अखंड हिंदू राष्ट्र मोर्चा ने जारी किया 11 सूत्रीय एजेंडा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी ने जनता से की निर्णायक बदलाव की अपील!

              (रामनगरी/अयोध्या)

उत्तर प्रदेश की सियासत में अखंड हिंदू राष्ट्र मोर्चा ने अपने राजनीतिक एजेंडे के जरिए नई बहस छेड़ दी है, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी ने उत्तर प्रदेश में सनातन सरकार के गठन का संकल्प दोहराते हुए 11 सूत्रीय मुद्दों को सार्वजनिक किया है।

साथ ही बीकापुर विधानसभा क्षेत्र-274 से प्रत्याशी उदय शंकर सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की जनता से अपील की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तिवारी ने केंद्र और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकारें आर्थिक असमानता, बढ़ते कर्ज, बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों की जमीन, रोजगार और नागरिक अधिकारों जैसे बुनियादी मुद्दों पर अपेक्षित जवाबदेही नहीं निभा रही हैं।

मोर्चा के एजेंडे में आर्थिक आत्मनिर्भरता, कथित विदेशी आर्थिक हस्तक्षेप, बुलडोजर कार्रवाई, भूमि अधिग्रहण, शिक्षा व्यवस्था, सेना की भूमिका, बेरोजगारी और धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है।

दस्तावेज में मौजूदा सरकारों की नीतियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता बताई गई है।

डॉ. गंगाराम तिवारी ने इन मुद्दों को केवल राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प बताया है, “उनकी अपील साफ है कि जनता चुनाव में प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके विचारों और एजेंडे का भी मूल्यांकन करे।

हालांकि मोर्चा के गंभीर आरोपों पर संबंधित सरकारों और राजनीतिक दलों का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। अब देखना होगा कि मोर्चा का यह एजेंडा चुनावी मैदान में कितना जनसमर्थन जुटा पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *