November 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाड़ी की बिजली व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, 25 की जगह लगेगा 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर

1 min read
Spread the love

धौलपुर,राजस्थान।

बाड़ी की बिजली व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, 25 की जगह लगेगा 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर
18 नवंबर से गुर्जर खानपुर 132 केवी जीएसएस पर शुरू होगा क्षमता वृद्धि का काम, 11 दिसंबर तक चलेगा कार्य; उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज देने के लिए बसेड़ी से ली अतिरिक्त बिजली लाइन,

बाड़ी
बाड़ी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने बड़ी तैयारी की है। धौलपुर रोड स्थित 132 केवी जीएसएस गुर्जर खानपुर पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य 18 नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसके तहत वर्तमान में संचालित 25 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक को हटाकर उसकी जगह 50 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस कार्य से क्षेत्र की विद्युत क्षमता में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
विद्युत विभाग के एक्सईएन बीएल गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के लिए पहले उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद अब नया 50 एमवीए ट्रांसफार्मर जीएसएस पर पहुंच चुका है। 18 नवंबर से 11 दिसंबर तक इंस्टॉलेशन, विंग स्थापना, कनेक्शन जांच और अन्य तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 24 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफार्मर अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित है और इसमें पहले से ही तेल भरा हुआ आया है। इससे तेल भरने और वार्मअप करने में लगने वाला अतिरिक्त समय बचेगा। हालांकि तकनीकी स्थापना, कनेक्शन और अन्य जरूरी परीक्षणों के लिए निर्धारित समय लगेगा।
बसेड़ी से ली अतिरिक्त बिजली लाइन
कार्य के दौरान बाड़ी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए बसेड़ी से अतिरिक्त बिजली लाइन की व्यवस्था की गई है, ताकि ट्रांसफार्मर स्थापना के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में कम से कम परेशानी हो। क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा होने के बाद जीएसएस की विद्युत भार संभालने की क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र में कम वोल्टेज तथा ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलने में मदद मिलेगी।
इस दौरान सहायक अभियंता आरडी मीणा, जेईएन कुलदीप शर्मा सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *