August 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तहसीलदार बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान,सारी गांव निवासी विपिन चौरसिया ने हासिल की बड़ी सफलता

1 min read
Spread the love

तहसीलदार बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

मिल्कीपुर के सारी गांव निवासी विपिन चौरसिया ने अर्जित की बड़ी सफलता

मिल्कीपुर।

विकास खंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत सारी निवासी विपिन कुमार चौरसिया ने तहसीलदार बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने नायब तहसीलदारों की पदोन्नति सूची जारी की है जिसमें उनका नाम भी शामिल है। इस खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बुधवार को दोपहर 1 बजे क्षेत्र के समाजसेवी, उम्मीद किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी अयोध्या के जिला उपाध्यक्ष लाल चंद्र चौरसिया ने सारी गांव पहुंचकर विपिन चौरसिया को सम्मानित किया है। सम्मान समारोह में उन्हें लड्डू खिलाकर स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर राधेश्याम चौरसिया, राजाराम चौरसिया, राकेश पासवान और राम प्रताप चौरसिया सहित कई अन्य लोगों ने भी विपिन चौरसिया को सम्मानित किया।
तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावक देशराज चौरसिया, माता मालती देवी और पत्नी किरण चौरसिया (विपणन निरीक्षक, मनकापुर, गोंडा) को दिया। उन्होंने तैयारी कर रहे बच्चों के बारे में कहा कि परिणाम नेगेटिव आने पर हतोत्साहित न हो और पूरी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखें,निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।
विपिन चौरसिया की प्रारंभिक शिक्षा फैजाबाद जिले की कौशलपुरी कॉलोनी स्थित बलदेव अकादमी में कक्षा 1 से 8 तक हुई थी। उन्होंने सब इंटर कॉलेज से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
इसके बाद, उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से भूगोल में बीए ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए वे जेएनयू, दिल्ली गए, जहाँ से उन्होंने एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की।
वर्ष 2019 में, उनका चयन पीसीएस परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर हुआ था। चार साल बाद, राजस्व परिषद ने उन्हें नायब तहसीलदार से तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है।
इसके अतिरिक्त, विपिन चौरसिया ने 2020-22 के दौरान जाट डिग्री कॉलेज, बागपत में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) भी क्वालीफाई किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *