August 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरस्वती शिशु वाटिका/शिशु मंदिर/विद्या मंदिर, विवेकानंद नगर से शोभायात्रा निकली, शास्त्री नगर शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

श्रावण मास के पावन अवसर पर बुधवार को सरस्वती शिशु वाटिका/शिशु मंदिर/विद्या मंदिर, विवेकानंद नगर से भव्य कावड़ शोभायात्रा निकाली गई। भैया-बहिनों ने भगवा वेश में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ यात्रा करते हुए शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष डॉ. रामजी गुप्ता, समिति सदस्य विजय बहादुर, डॉ. देवी रमन, कोषाध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ला एवं मातृ भारती की बहनों ने किया।

प्रधानाचार्य श्री ब्रह्म नारायण शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में संस्कार और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालिका श्रीमती पूनम सिंह और आदिता का विशेष सहयोग रहा।

सुरक्षा व्यवस्था शास्त्री नगर पुलिस चौकी के प्रभारी द्वारा संभाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *