पूर्व पीएम अटल बिहारी थे युग पुरुष-गिरीश पति त्रिपाठी
1 min readमिल्कीपुर।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मीठेगांव स्थित डीडी पब्लिक हाई स्कूल में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अटल जी को युग पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के कार्यकाल में भारत ने परमाणु शक्ति हासिल कर विश्व में अपनी पहचान बनाई और एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया।
कार्यक्रम को फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय, मिल्कीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमित तिवारी,समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया, रवी तिवारी, अरुण पाठक, संजय पाठक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम त्यागी ने की, जबकि संचालन संतोष गुप्ता ने किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, शिवाकांत शर्मा, धर्मपाल पांडेय, अनुज पांडेय, वरूणानंद पाठक, अंबिका पांडेय, कन्हैया लाल यादव, अमित यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


