पहली तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल,
1 min readपहली तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल,
सदर बाजार की दुकानों में घुसा पानी
सड़कें बनीं तालाब,
दुकानदारों को खुद निकालना पड़ा दुकानों में भरा बारिश का पानी; स्थायी समाधान की मांग,
बाड़ी, धौलपुर
मौसम की पहली तेज बारिश ने बाड़ी शहर के सदर बाजार की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद बाजार की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और कुछ ही देर में बारिश का पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। अचानक हुए जलभराव से दुकानदारों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सदर बाजार में सड़क पर पानी भरने के कारण दुकानों के सामने आवागमन प्रभावित रहा। कई दुकानदार अपनी दुकानों में घुसे पानी को बाल्टी और अन्य साधनों से बाहर निकालते नजर आए। जलभराव के चलते व्यापारियों को सामान खराब होने की चिंता भी सताती रही।
हर बारिश में सामने आती है समस्या
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सदर बाजार में जलभराव की समस्या हर बारिश के दौरान सामने आती है। बारिश का पानी निकासी का उचित रास्ता नहीं मिलने के कारण सड़क पर जमा हो जाता है और कई बार दुकानों तक पहुंच जाता है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से बाजार की नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था की जांच कराने तथा जहां जरूरत हो वहां सफाई और आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
स्थायी समाधान की मांग
व्यापारियों का कहना है कि बारिश के दौरान बार-बार होने वाले जलभराव से व्यापार प्रभावित होता है और आम लोगों को भी आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था विकसित कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में बारिश के दौरान दुकानदारों और आमजन को परेशानी न उठानी पड़े।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

