November 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवक ने खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या; घटनास्थल से मिला जिंदा कारतूस,

1 min read
Spread the love

हत्या के नामजद मुकदमे की जांच में खुलासा, युवक ने खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या; घटनास्थल से मिला जिंदा कारतूस,

धौलपुर,
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को गोली लगने से हुई मुकेश की मौत के मामले में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार मुकेश ने अवैध हथियार से खुद को गोली मारी थी। मामले में मृतक के भाई ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। जांच में सामने आया कि घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे मिली, जबकि पुलिस को सुबह 9 बजे सूचना दी गई। इस दौरान घटनास्थल से खून के निशान हटाने का प्रयास भी किया गया। मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन मुकेश सुबह करीब 4 बजे तक छत पर मोबाइल से बात कर रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। थाना प्रभारी के अनुसार घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या के रूप में दर्ज मामले में आत्महत्या की बात सामने आई है।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *