November 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निर्भीक होकर करें मतदान, भय और प्रलोभन से रहें दूर; लोकतंत्र की मजबूती में हर वोट जरूरी – एसपी विकास सांगवान,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

निर्भीक होकर करें मतदान, भय और प्रलोभन से रहें दूर; लोकतंत्र की मजबूती में हर वोट जरूरी – एसपी विकास सांगवान,

धौलपुर,
पंचायती राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा बहकावे में आए निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
एसपी सांगवान ने बताया कि 14 एवं 16 नवंबर को राजाखेड़ा, सरमथुरा और बसेड़ी पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ तैनात है।उन्होंने चुनाव में भाग ले रहे सभी अभ्यर्थियों से आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन नियमों की पालना करने और चुनाव की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध या अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।
एसपी ने कहा कि प्रत्येक मत लोकतंत्र की ताकत है। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *