चौथे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान स्थल के लिए रवाना 1700 पुलिस टीम जवानों के हवाले रहेगी सुरक्षा व्यवस्था,
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
चौथे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दल रवाना; 1700 पुलिस जवानों के हवाले रहेगी सुरक्षा व्यवस्था,
धौलपुर,
धौलपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाड़ी रोड से मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
चौथे चरण में शनिवार को राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समितियों में मतदान कराया जाएगा। इस दौरान जिला परिषद के 12 वार्डों और पंचायत समिति के 59 वार्डों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।
वहीं, चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। करीब 1700 पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ विशेष निगरानी रखी जाएगी।
मतदान दलों की रवानगी के साथ ही चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

