August 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मोतीगंज चौकी पर शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ वीर सपूतों को किया नमन

1 min read
Spread the love

       बीकापुर अयोध्या

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना कोतवाली बीकापुर अंतर्गत मोतीगंज पुलिस चौकी परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

चौकी परिसर में पूरे सम्मान के साथ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रध्वज की आन-बान-शान के बीच भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजसेवी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पुलिस चौकी के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य का भी बोध कराती है।

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, पुलिसकर्मियों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मोतीगंज चौकी पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, सम्मान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया और लोगों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

जहां पर मुख्य रूप से स्वामीनाथ पांडे, रामसूरत तिवारी, सरयू प्रसाद दुबे, पंकज पांडे, उदयभान सिंह, पवन सिंह, रिंकू प्रधान कनावां, यकूब बेग पूर्व प्रधान, झिनकू प्रधान परसुही, सैफी खान, रविंद्र सिंह, राकेश यादव, भारत, चौकीदार सोनू पासवान, सोहेल खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *