विपक्षी के विरुद्ध शिकायती पत्र देना पड़ा मंहगा,सिपाहियों ने सरेआम लगाये थप्पड़ों पर थप्पड़
1 min readबेलगाम सिपाही,पीड़ित को बेरहमी से पीटा,एसपी से शिकायत
विपक्षी के विरुद्ध शिकायती पत्र देना पड़ा मंहगा,सिपाहियों ने सरेआम लगाये थप्पड़ों पर थप्पड़
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाने के सिपाहियों की बेलगामी के चर्चे आम हैं,जिन पर न इंस्पेक्टर की चलती है और न ही उच्चधिकारियों की।इसी क्रम में थानाक्षेत्र के महोलिया चंदापुर में एक दलित युवक को एक व्यक्ति की शिकायत इतनी मंहगी पड़ जायेगी शायद उसने सोचा नहीं होगा। शिकायत पर स्थानीय छुटभैयों के प्रभाव में आकर हल्का सिपाहियों ने पीड़ित शिकायत कर्ता पर सरेआम मूका- थप्पड़ों की बारिश कर दी। पीड़ित ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। इसके बावजूद अब तक आरोपी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अपने दिये शिकायती पत्र में महोलिया चंदापुर निवासी दलित राम चन्दर पुत्र पंचम ने बताया कि,वह एक राजगीर मिस्त्री है और उसी के साथ पटरा बल्ली का कार्य भी करता है। पीड़ित ने 150 पटरा नगरी निवासी दिगम्बर पुत्र चन्द्रिका को किराये पर दिया था। विपक्षी उक्त पटरा व किराया नही वापस किया। उसी सम्बन्ध में सम्बन्धित थाने पर इसकी सूचना दी।जिसकी जॉंच सिपाही सुशील सिंह व रोविन सिंह को मिली। पीड़ित जब दिनांक-18.07.2026 को समय करीब रात 08:30 बजे अपनी बड़ी बहन के यहाँ भटपुरवा जा रहा था जहाँ रास्ते में राम सूरत के दुकान पर रूका वहीं विपक्षी दिगम्बर पहले से खड़ा हुआ था। ठीक उसी वक्त सिपाही सुशील सिंह व रोविन सिंह वहाँ पहुँचे भटपुरवा गाँव वालों के सामने सिपाही सुशील सिंह व रोविन सिंह प्रार्थी को भद्दी-भद्दी जातिसूचक गाली गुप्ता हेते हुये मूका,थप्पड़ से मारा-पीटा और कहा कि, तुम दोबारा थाने पर आओगे तो तुम्हारा हाथ-पैर तोड़ देंगे। इसमें पीड़ित को काफी चोटे आयी है। पीड़ित ने उक्त चोटों का दवा, इलाज व मेडिकल जिला अस्पताल में करवाया है। शिकायत के बावजूद अब तक दोनो सिपाहियों पर कार्रवाई न होना सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है वहीं इसके बाद आये दिन सिपाही और उनके गुर्गे पीड़ित को बराबर शिकायत उठाने की धमकी दे रहे हैं।
हल्का तीन में है दोनो सिपाहियों का दबदबा
वजीरगंज के हल्का नंबर तीन में इन दोनो बेलगाम और दबंग सिपाहियों की तूती बोलती है। लोगों का कहना है कि,इस हल्के के सभी मामले अपने तक रखते हैं। प्रभारी को इस बारे में हवा भी नहीं लगने देते। इनकी दबंगई और भ्रष्टाचार के शिकार होकर कई पीड़ित सिसककर खामोश हो गये। रसूखदार के चलते इनका कुछ नहीं बिगड़ा।जिसके चलते ये और बेलगाम हो गये।
पहले भी मीडिया की सुर्खी बन चुका है सिपाही सुशील
वजीरगंज में री-पोस्टेड सिपाही सुशील सिंह अपने कृत्यों और बेलगामी के चलते पहले भी मीडिया की सुर्खियां बन चुका है। लोगों कि मानें तो स्थानीय छुटभैयों से मिलीभगत से यह मनबढ़ और काफी बेलगाम हो चुका है।लोगों का कहना है कि,लोग इसी से इससे भयभीत रहते हैं।

