August 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का सर्च ऑपरेशन, आरपीएफ-जीआरपी ने खंगाला चप्पा-चप्पा,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।
धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का सर्च ऑपरेशन, आरपीएफ-जीआरपी ने खंगाला चप्पा-चप्पा,

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को लेकर बढ़ाई चौकसी, संदिग्ध यात्रियों के बैग और सामान की तलाशी,

धौलपुर,
स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध नजर आने वाले यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनके बैग और अन्य सामान की तलाशी ली।
आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास मार्ग और यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों पर जांच की। इस दौरान लावारिस वस्तुओं तथा संदिग्ध गतिविधियों की भी बारीकी से निगरानी की गई।
ट्रेनों के अंदर भी चेकिंग
थाना प्रभारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन के साथ ट्रेनों में भी लगातार चेकिंग की जा रही है। यात्रियों के सामान और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने स्टेशन के प्रवेश और निकास मार्गों के साथ प्लेटफॉर्म पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
यात्रियों से अपील
आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें और किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छुएं। ऐसी वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें।
पर्व के दौरान रेलवे परिसर में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी और चेकिंग कर रही हैं।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *