August 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीसी एनआरएलएम पर प्रताड़ना का आरोप, बिगड़ी तबीयत मेडिकल कॉलेज में भर्ती

1 min read
Spread the love

विकास भवन में बीएमएम की बिगड़ी तबियत, डीसी एनआरएलएम पर प्रताड़ना का आरोप, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

परसपुर ब्लॉक के जितेंद्र यादव ने लगाया निजी काम और आर्थिक शोषण का आरोप, 6 दिन की सैलरी कटने पर हुई बहस

गोण्डा।

विकास भवन में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब परसपुर ब्लॉक में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक जितेंद्र यादव उपायुक्त एनआरएलएम जे.एन. राव से बातचीत के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जितेंद्र यादव का आरोप है कि जे.एन. राव उपायुक्त एनआरएलएम पिछले कई महीनों से उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनसे निजी काम करवाए जाते हैं और आर्थिक दबाव भी बनाया जाता है। शनिवार को 6 दिन की कटी सैलरी के संबंध में जब वे डीसी कार्यालय पहुंचे तो बातचीत के दौरान उन्हें चक्कर और घबराहट होने लगी।

कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में भी आक्रोश

इस घटना के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में भी नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में काम के नाम पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। कई अन्य साथियों ने भी डीसी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

जांच के आदेश

इस संबंध में जानकारी करने के लिए डीसी एनआरएलएम जे.एन. राव से संपर्क नहीं हो सका। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। उचित जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बीएमएम के भर्ती होने के बाद विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *