हिन्दू युवा वाहिनी ने प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,गाय की मौत का मामला
1 min read
अम्बेडकरनगर।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कहरासुलेमपुर गांव में पालतू गाय की कथित पिटाई से मौत और जेसीबी से शव दफनाए जाने का मामला गरमा गया है। हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव प्रधान ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा जेसीबी मालिक और चालक पर भी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो 30 अक्टूबर को गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी जाएगी।
अम्बेडकर नगर,
जहां एक तरफ गौमाता,गाय को राष्ट्रीय पशु, गौमाता का दर्जा देने के लिए देश के तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा भारत सरकार से मांग की जा रही है। यहां तक मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा भी गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा देने के लिए सरकार से मांग की जा रही है। वहीं योगी सरकार में गाय को पीट पीट कर एक हत्यारा युवक द्वारा गौमाता की हत्या करके गौमाता के शव को रातों रात जे सी बी मशीन मंगाकर जमीन में गड्ढा खोदकर गौमाता के शव के ऊपर नमक बोरा का बोरा डालकर उन्हें दफन कर दिया जाता है। और स्थानीय पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई न करें यह योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार को खुलेआम चुनौती दी है। जहां एक तरफ शासन द्वारा गो सेवा आयोग का गठन करके करोड़ों रुपए गौमाता के ऊपर खर्च किए जा रहे हैं। और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत,देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, बड़े से बड़े शंकराचार्य,साधू संत महात्माओं द्वारा गाय का पूजन करते हुए उन्हें गुड़ खिलाकर सम्मानित किया जाता है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के गौशालाओं में डी एम से लेकर एस पी,सी डी ओ, के साथ साथ कैबिनेट मंत्री सै लेकर राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, तक द्वारा किया जाता है। वहीं जनपद अम्बेडकर नगर के थाना सम्मनपुर क्षेत्र के गांव कहरासुलेमपुर में हिमांशु दूबे द्वारा जिस तरह अपनी पालतू गाय को पीट पीट कर जे सी बी, से गडवा कर हजम कर लिया गया और शासन और प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।जिसे हिन्दू युवा वाहिनी जनपद अम्बेडकर नगर के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता, हिन्दू युवा वाहिनी जनपद अम्बेडकर नगर के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूर्यमणि यादव प्रधान ने गौमाता की हत्या की घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए घटना की कड़ी निन्दा करते हुए दोषी युवक के विरुद्ध गौहत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए इस घटना में सामिल जे सी बी मालिक,व ड्राइवर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की मांग एस पी,व डी एम अम्बेडकर नगर से की है। यदि चौबीस घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और गौमाता के शव को स सम्मान खोदवाकर पैनल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया तो दिनांक 30 अक्टूबर को गोरखपुर पहुंच कर सीधे गौरक्ष पीठाधीश्वर, हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से उक्त घटना की लिखित शिकायत का पुलिंदा सौंपा कर जिला प्रशासन के करतूतों का भंडाफोड़ करेंगे। पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। भवदीय , सूर्यमणि यादव प्रधान। सामाजिक कार्यकर्ता, निवर्तमान जिला अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी जनपद अम्बेडकर नगर।
