October 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एकता और अखंडता के रंग में रंगी बांदा पुलिस सरदार पटेल को नमन कर लिया देश की सुरक्षा का संकल्प

1 min read
Spread the love

एएसपी के नेतृत्व में पुलिस लाइन से महाराणा प्रताप चौराहे तक दौड़े जवान

दैनिक सार सागर/ब्यूरो बांदा

बांदा : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद बांदा में पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज में राष्ट्रीय एकता अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से शनिवार सुबह पुलिस लाइन से भव्य रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ निकाली गई। ​एकता दौड़ का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौराहे तक पहुंची। विशेष बात यह रही कि स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दौड़ का नेतृत्व किया उनके साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ दौड़ लगाई जिससे रास्ते भर लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। ​दौड़ के समापन के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां अपर पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा एकता संप्रभुता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उनका दृढ़ संकल्प और राष्ट्रप्रेम आज भी हर नागरिक और सुरक्षाकर्मी के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी को समाज में समरसता और शांति बनाए रखने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया गया। ​इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रतीज्ञा सिंह सहित पुलिस परिवार के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यालय के साथ साथ जनपद के सभी कोतवाली व थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया। थाना परिसरों में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की सेवा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *