शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग, मुकदमा दर्ज
1 min readअंजरौली में शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।
अयोध्या
सेल्समैन को गाली देकर दुकान खोलने से रोका, प्रदीप यादव समेत कई लोगों पर आरोप; पुलिस से कार्रवाई की मांग अयोध्या जनपद मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के खंडासा थाना अंतर्गत अंजरौली गांव में सरकारी लाइसेंसी देशी शराब की दुकान खोलने को लेकर विवाद सामने आया है। दुकान के प्रतिनिधि अंगद कुमार सिंह ने कुछ स्थानीय लोगों पर सेल्समैन के साथ गाली-गलौज, मारपीट की धमकी देने, दुकान खोलने से रोकने और बाहर लगे साइनबोर्ड को तोड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने खंडासा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

