October 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मामले में दो नामजद, हत्या का मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

युवक की संदिग्ध मौत के मामले में दो नामजद, हत्या का मुकदमा दर्ज


अम्बेडकरनगर।

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में 28 वर्षीय रवि मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता पारस मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पिता का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते रवि को फोन कर बुलाया गया और साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। बुधवार को रवि का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से तार के सहारे लटका मिला था।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। शुक्रवार सुबह तमसा नदी के बालाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव के अनुसार, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *