August 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

57 वर्षीय महिला 5 दिन से लापता, परिजन परेशान-पुलिस कर रही तलाश

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज से 57 वर्षीय महिला 5 दिन से लापता, परिजन परेशान-पुलिस कर रही तलाश

घर से निकली और वापस नहीं लौटी 57 साल की महिला, कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज

कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के मोहल्ला कसगरान से 57 वर्षीय एक महिला 27 जुलाई 2026 सोमवार सुबह से लापता है। महिला के घर न लौटने से परिजन बेहाल हैं। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के अनुसार बिब्बी पत्नी अशरफ, उम्र 57 वर्ष सोमवार सुबह करीब 6 बजे घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस न आने परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कर्नलगंज कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के थानों और जिलों को सूचना भेज दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिवार का कहना है कि महिला को कोई मानसिक या शारीरिक परेशानी नहीं थी। अचानक घर से चले जाने से घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने आम जनमानस से अपील की है कि अगर किसी को भी महिला के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दें।
पुलिस के अनुसार महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए तलाश की जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *