महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ा रही धौलपुर पुलिस,स्कूल-कॉलेजों में चल रहा जागरूकता अभियान,
1 min readमहिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ा रही धौलपुर पुलिस,
स्कूल-कॉलेजों में चल रहा जागरूकता अभियान,
धौलपुर
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार धौलपुर जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।
अभियान के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून, हेल्पलाइन सेवाएं, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा के उपाय और आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जा सके।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

