पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा भरोसा,पुलिस का अभियान जारी
1 min readधौलपुर पुलिस का अभियान जारी,
धौलपुर, राजस्थान
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन सघन पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस टीमें प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
गश्त के दौरान पुलिस आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही है तथा साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन संबंधी जानकारी भी दे रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
एसपी विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम कर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 9530411842 एवं 9530411843 या निकटतम थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

