July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बारुन बाजार में राजस्व विभाग ने अंश निर्धारण कैंप का किया आयोजन

1 min read
Spread the love

बारुन।

विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत देवरिया में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे राजस्व विभाग ने एक अंश निर्धारण कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य किसानों के खातों का अंश निर्धारण करना है।
यह कैंप माननीय राजस्व परिषद के पत्र संख्या आर-371/05-57/2022 दिनांक 15/06/2026 के अनुपालन में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य खतौनी के खातेदारों के गाटों का अंश निर्धारण करना और अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को संशोधित कर दर्ज करना था।
उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर तहसील की सभी ग्राम पंचायतों में इस तरह के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि किसानों के खातों का अंश निर्धारण किया जा सके।
बारुन बाजार स्थित ग्राम पंचायत देवरिया के सचिवालय में आयोजित इस कैंप का नेतृत्व राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान हल्का लेखपाल क्षमा मिश्रा, पंचायत सहायक खुशबू, ग्राम प्रधान कलावती, सर्वादीन यादव, शैलेश यादव, श्यामजी गुप्ता, सतीश कुमार, अस्मित मिश्रा, ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान और राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह कैंप बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिवालय पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान पंचायत भवन बारुन पर पहुंचकर अपने खातों और गाटों का अंश निर्धारण कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *