September 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर,विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति

1 min read
Spread the love

कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन

बांदा

बांदा मे दिन शनिवार को राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो”, “अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है”* जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का समापन बाबूलाल चौराहे पर हुआ, जहाँ जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम मोहन धुरिया जी ने कहा “जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।”

*विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती विनोद जैन जी ने कहा “महंत अवैद्यनाथ जी ने जो राम मंदिर का सपना देखा था, वह पूरा हुआ।
अब उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको संकल्प लेना होगा कि कृष्ण जन्मभूमि को भी मुक्त कराएंगे।
नारी शक्ति इस आंदोलन में सबसे आगे रहेगी।”

जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति जी* ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा – आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।”_

कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्री रमेश चंद सोनी जी भी उपस्थित रहे।

*इस दौरान उपस्थित गणमान्यजन एवं गायत्री परिजन
बृजेश त्रिपाठी जी (गायत्री परिब्राजक), राजेंद्र तिवारी ‘स्वदेश’ जी (समाजसेवी), राम शरण शास्त्री जी, नवीन निगम जी, बहन राम जानकी शुक्ला जी, सरोज बहन जी, सुधा बहन जी, रुक्मिणी बहन जी, गुड़िया बहन जी एवं समस्त गायत्री परिजन।

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारीगण – वीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष
जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मछंदर सिंह, जिला मंत्री संतोष कुमार कसोधन, सोशल मीडिया प्रभारी शैलू प्रजापति, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला मंत्री रविंद्र सिंह भैया, जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता (शिवा), जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला मंत्री प्रभंजन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरुण मिश्रा, जिला मंत्री अरुण गुप्ता (कुन्नी), जिला प्रवक्ता राधेश्याम गुप्ता, प्रधान जी आनंद कुमार यादव, नंदकिशोर वर्मा, नगर अध्यक्ष ऋषभ कुमार विश्वकर्मा, जसवंत सिंह अंकित चौहान विनोद कुमार, नगर उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, अविनाश कुमार राय, जिला नदी प्रमुख गंगा समग्र मनु त्रिपाठी ऋषि पाठक सुमित सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *