July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सुपारी, गुटखा, तंबाकू व निकोटिन युक्त उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

1 min read
Spread the love

बांदा

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर जनपद में प्रतिबंधित सुपारी, गुटखा, तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पादों की खुलेआम बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के बाजारों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पादों की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इससे युवाओं, किशोरों और स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है तथा नशे की प्रवृत्ति बढ़ने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि जनपद में इन उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जनहित में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *