July 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और खातेदारी अधिकार बहाल करने की मांग

1 min read
Spread the love

राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि का आरोप: किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच और खातेदारी अधिकार बहाल करने की मांग,

राजाखेड़ा, धौलपुर
राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंघावलीकला के ग्रामीणों ने तहसीलदार दीप्ति देव को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक तरमीम के दौरान खातेदारी भूमि के राजस्व अभिलेखों में हुई कथित त्रुटियों की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक संशोधन की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि मूल खसरा संख्या 1335 का वर्ष 2003 में विभाजन कर नई खसरा संख्याएं दर्ज की गई थीं, लेकिन इस प्रक्रिया में हुई प्रशासनिक त्रुटि के कारण वर्षों से खातेदारी, निवास और व्यवसाय कर रहे किसान के अधिकार प्रभावित हो गए। उनका दावा है कि संबंधित किसान पिछले 50-60 वर्षों से उसी भूमि पर निवास और दुकान संचालित करता आ रहा है।
ज्ञापन में वर्ष 2003 के आवंटन आदेश, तरमीम, जमाबंदी, नक्शा, मिसल हकियत, फील्ड बुक सहित सभी राजस्व अभिलेखों की गहन जांच कराने, मौके पर निष्पक्ष सीमांकन करवाने तथा जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी अवैध कब्जे का समर्थन करना नहीं, बल्कि प्रशासनिक त्रुटि से प्रभावित किसान को उसका वैधानिक अधिकार दिलाना है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूरन सिंह, श्री भगवान लाल देव, लोकेंद्र, महेंद्र, नवाब सिंह और विजय सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *