July 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर, अयोध्या।
थाना इनायतनगर क्षेत्र के आनंद नगर भीटारी, कल्याणपुर केवटानी गांव में 18 वर्षीय खुश्बू प्रजापति ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतका खुश्बू प्रजापति, सुरेश प्रजापति की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि उसने घर के अंदर छप्पर की बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी प्रभारी राणा दिग्विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर महिला आरक्षी तासु पाल, धीरेंद्र मिश्रा, अवनीश उपाध्याय, सुनील कुमार, बृजभान सिंह सहित चौकी का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *