नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का संगठन विस्तार, सुनीता सिंह बनीं गोंडा की जिला सोशल मीडिया प्रभारी
1 min readकर्नलगंज, गोंडा।
“ग्राम से ग्रामीण तक संगठन” के संकल्प के साथ नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने गुरूवार को करनैलगंज के लखनऊ रोड स्थित ब्रह्मचारी स्थान के पास संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी नीलम सिंह ने सुनीता सिंह को गोंडा जिले का जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, अवध क्षेत्र संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह, अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष महन्त सुनील पुरी महाराज, जिला अध्यक्ष पप्पू विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महन्त सुनील पुरी महाराज ने कहा कि संगठन को जन-जन तक पहुंचाकर समाज सेवा के कार्य करने हैं। अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि संगठन गरीब, असहाय और महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संगठन की रीढ़ है और सुनीता सिंह संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगी। फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता करना है। कार्यक्रम में मोहित मिश्रा, सविता मिश्रा, किरन सिंह, दयावती सिंह, सविता सिंह, रेखा जी सहित पूरी जिला टीम उपस्थित रही।

