July 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

1 min read
Spread the love


बांदा में अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
बांदा
जनपद बांदा में हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई और बढ़ती भीषण गर्मी के विरोध में “जल, जंगल, पहाड़ बचाओ अभियान” (सेव द बांदा कैंपेन) के बैनर तले जिले के जागरूक नागरिकों ने जिला वनाधिकारी को एक छह-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से हरे पेड़ों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, विकास कार्यों में कटे पेड़ों की भरपाई सुनिश्चित करने, और पंडित जे. एन. डिग्री कॉलेज में काटे गए वृक्षों के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही, पांच जून आठ लाख अट्ठावन हजार और बारह जुलाई के महावृक्षारोपण अभियान में लगाए गए वृक्ष व पौधों का ग्राम पंचायतवार विवरण और उनकी वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले में हर तरफ हो रही अवैध कटाई पर तत्काल अंकुश लगना चाहिए।पत्रकार अभिषेक शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो एक बड़ा जन-आंदोलन किया जाएगा।छात्र लव सिन्हा ने मांग की कि वन माफियाओं को पकड़ने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाए।
साजिद अली और अमित यादव ने कहा कि वन विभाग केवल पेड़ लगाकर औपचारिकता न निभाए, बल्कि समय से उनकी सिंचाई व सुरक्षा भी सुनिश्चित करे। छात्रनेता शमशेर यादव और कार्तिक आनंद ने चिंता जताई कि यदि यह कटाई नहीं रुकी, तो बांदा जल्द बंजर हो जाएगा और व्यापार भी काफी प्रभावित होगा। वहीं, पत्रकार अरविंद श्रीवास्तव ने भीषण गर्मी से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा उठाया और यश त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री जी से बांदा के पर्यावरण सुधार के लिए एक विशेष योजना तैयार करने की अपील की।
कार्यक्रम का सफल संचालन लव सिन्हा द्वारा किया गया। इस मौके पे सुरेंद्र मिश्रा पप्पू, सुनील सक्सेना,अभिषेक शुक्ला,राहुल द्विवेदी, अरविंद श्रीवास्तव ,लव सिन्हा, यश त्रिवेदी, अमित यादव,ओम राजपूत,साजिद अली अभिषेक शुक्ला(अंश), शिवा शुक्ला,कार्तिक आनंद,विक्की यादव, लियाकत अली,अमित वर्मा,सूरज वर्मा,सूरज सिंह, आशाराम,संजय बाबू पाल, अरविंद सिंह, हर्षित श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में बांदा के जागरूक नागरिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *