July 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तालीम हासिल करने वाले बच्चों को परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले, मदरसा जदीद में होनहारों की हौसला अफजाई,

1 min read
Spread the love

बांदा

हरदौली गौरतलब है कि दिन बुधवार को दारुल उलूम हश्मतुर्रजा़ जदीद हरदौली में तालीम हासिल करने वाले बच्चों के इम्तिहान हुए थे, इम्तिहान में प्रथम(सैय्यद फैजा़न) , द्वितीय (जुनैद )व तृतीय (मो यासीन) स्थान पाने वाले बच्चों को कमेटी मेंबरान की मौजूदगी में मौलाना अनीस अहमद अशरफी के हाथों शील्ड व ईनाम से नवाजा गया, साथ ही मोहम्मद फैजान रज़ा द्वारा बताया गया कि दारुल उलूम में अरबी व हिंदी सहित आधुनिक शिक्षा दी जाती है,बाहरी बच्चों के लिए रहने व खाना वगैरह की नि: शुल्क व्यवस्था है।कार्यक्रम में मौलाना अनीस अहमद अशरफी, मोहम्मद फैजान रज़ा,अली हसन, मोहम्मद रिजवान रजा, इम्तियाज खान,एजाजुल शेख ,मौलाना नईमुद्दीन, गौस मुहम्मद,नसीम,हेसाम अली ,सना परवीन, दरख्शा,सीबा, सानिया, आशिया, व अन्य स्टाफ सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *