July 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और रोजगार सृजन पर जोर

1 min read
Spread the love

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और रोजगार सृजन पर जोर, जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक आयोजित,

धौलपुर, राजस्थान
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए.एन. सोमनाथ की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कौशल विकास योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगारपरक गतिविधियों और उद्यमिता संवर्धन की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
सीईओ ने कहा कि युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों को गुणवत्ता बनाए रखने, प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट सुनिश्चित करने तथा उद्योगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम, अप्रेंटिसशिप, रोजगार मेलों एवं अन्य प्रशिक्षण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं, विशेषकर महिलाओं, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति सदस्य एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *