July 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीण सेवा शिविर बना वर्षों पुराने नाम शुद्धि का समाधान, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान

1 min read
Spread the love

सफलता की कहानी
धौलपुर

ग्रामीण सेवा शिविर बना वर्षों पुराने नाम शुद्धि का समाधान, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत नागर स्थित अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ने वर्षों से लंबित राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर ही समाधान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर में ग्राम नागर के निवासी लोकेन्द्रसिंह पुत्र दुलीचंद जाति ठाकुर ने ने अपने नाम की शुद्धि के लिए आवेदन दिया।
शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा सुशीला मीना ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लिया तथा तहसीलदार राजाखेड़ा दीप्ति देव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार ने मौके पर ही भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी को नाम शुद्धि की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राजस्व टीम ने बिना किसी विलंब के कल्ला पुत्र दुलीचंद के स्थान पर लोकेन्द्रसिंह पुत्र दुलीचंद नाम की शुद्धि मौके पर ही पूरी कर दी। वर्षों से लंबित प्रकरण का एक ही दिन में, एक ही स्थान पर समाधान होने से संबंधित किसान के चेहरे खुशी से खिल उठे।
लोकेन्द्रसिंह ने भावुक होकर कहा कि जिस समस्या के समाधान के लिए वे वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे, वह आज ग्रामीण सेवा शिविर में कुछ ही समय में पूरी हो गई। इससे न केवल समय और धन की बचत हुई, बल्कि शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ।
यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रशासन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करे तो आमजन की समस्याओं का समाधान उनके गाँव में ही संभव है। ग्रामीण सेवा शिविर वास्तव में सरकार आपके द्वार की भावना को साकार कर रहे हैं।
उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं संपूर्ण राजस्व टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी तत्परता और सकारात्मक कार्यशैली ने वर्षों पुराने विवाद को एक ही दिन में समाप्त कर दिया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *