July 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीताकुंड के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

1 min read
Spread the love


सुल्तानपुर।

जिले के सीताकुंड क्षेत्र के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निजाम पट्टी निवासी राजू पुत्र सियाराम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, राजू शनिवार रात प्रयागराज (इलाहाबाद) से अपने घर लौटा था। रविवार सुबह वह गांव के ही पंकज निषाद और विकास के साथ घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे विकास ने राजू की बहन को फोन कर बताया कि राजू उनके साथ है और वह अस्पताल से घर लौट आए। इसके कुछ समय बाद सीताकुंड के पास राजू का शव मिलने की सूचना मिली।
मृतक के पिता सियाराम और बहन ने घटना को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन का कहना है कि परसू सहित कुछ लोगों ने पहले भी राजू के साथ मारपीट की थी और करीब तीन माह पूर्व उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।
वहीं, मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि पंकज, विकास और मन्ना ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की और शव को सीताकुंड के पास फेंक दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *