July 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 63 लाख रुपये फ्रीज

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

थाना मवई और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने PLAYERS77.COM नामक गेमिंग व ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही उनके बैंक खातों में कुल 63 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अकील अहमद उर्फ उर्फी (27) निवासी बसौढ़ी, अयोध्या और अमन खान (22) निवासी उन्नाव, मवई क्षेत्र में कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को ऑनलाइन गेम में निवेश का लालच देते थे। गेम में पैसा लगाने के बाद रिफंड के नाम पर टैक्स और सर्विस चार्ज मांगकर साइबर ठगी की जाती थी।
जांच में आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से करीब 11 हजार गेमिंग आईडी-पासवर्ड, लेनदेन का रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट बरामद हुई हैं। पुलिस ने अकील के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 6 लाख रुपये तथा एक संदिग्ध एचडीएफसी खाते में 57 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी सुफियान फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मवई में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *