July 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

असंगठित मजदूर मोर्चा के पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

असंगठित मजदूर मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नगला पुरवा गांव की 7 प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग

बांद

प्रभारी बुंदेलखण्ड, असंगठित मजदूर मोर्चा एडवोकेट पुष्पेंद्र भास्कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत बाघा के मजरा नगला पुरवा की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि थाना बिसंडा, तहसील अतर्रा अंतर्गत आने वाले नगला पुरवा गांव के ग्रामीणों को पिछले कई वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  1. अधूरी सड़क: रघुबीर बाबा के स्थान से नाला संख्या 1602 तक लगभग 20-22 गांठा चकरोड अधूरी पड़ी है। आगे उत्तर और पश्चिम की ओर मौजा की अंतिम सीमा तक कच्ची सड़क है, जिसमें बरसात में जलभराव हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को तालाब के किनारे से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मांग की गई कि इस सड़क/चकरोड को अविलंब आरसी से बनवाया जाए।
  2. टूटी सड़कें, गलियां और नालियां:* गांव की कच्ची सड़कों, गलियों और नालियों का निर्माण कराया जाए।
  3. पेयजल संकट: कई महीनों से हैंडपंप खराब पड़े हैं और सरकारी पेयजल परियोजना से समय पर पानी नहीं मिल रहा है।
  4. गंदगी: गांव में साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
  5. *मुक्तिधाम का अभाव: गांव में श्मशान घाट/मुक्तिधाम न होने से बरसात में अंतिम संस्कार में भारी दिक्कत होती है।
  6. बिजली समस्या: गांव में बिजली के खंभे टूटे होने के कारण लाइट की समस्या बनी रहती है।
  7. बरसात में दयनीय स्थिति: उपरोक्त समस्याओं के कारण बरसात के दिनों में गांव की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है।
    एडवोकेट पुष्पेंद्र भास्कर ने जिलाधिकारी से मांग की कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देकर उपरोक्त सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *