बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों हेतु मचकुंड सरोवर, धौलपुर में मॉक ड्रिल का आयोजन
1 min readधौलपुर, राजस्थान
आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित बाढ़ संबंधी आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु मचकुंड सरोवर धौलपुर में संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में भरतपुर से आई सेना की टुकड़ियों, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं धौलपुर पुलिस ने भाग लिया।
मॉक ड्रिल के समग्र प्रभारी मेजर मनजीत रहे। पुलिस व्यवस्था एवं समन्वय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीआरएफ टीम का नेतृत्व उप कमांडेंट द्वारा किया गया, जबकि पुलिस बल के कंपनी कमांडर के रूप में निरीक्षक नरपत सिंह ने दायित्व निभाया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना, राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यकुशलता का परीक्षण करना तथा बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

