July 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, दो महिलाओं पर एफआईआर दर्ज

1 min read
Spread the love

पूरा बाजार ।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर (माझा मुड़ाडीहा) की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रेशमा पत्नी राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। इस दौरान पड़ोस की सीमा निषाद और उसकी पुत्री मनीषा निषाद आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करती हैं। शिकायत के बावजूद पहले कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 12 जुलाई की सुबह करीब सात बजे वह घर से रोजमर्रा का सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान पहले से मौजूद सीमा निषाद ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मनीषा निषाद ने भी मारपीट की तथा बाल पकड़कर घसीटा। पीड़िता का कहना है कि घटना के समय अन्य लोग भी मौजूद थे और उसकी बेटी ने घटना का वीडियो भी बनाया है। आरोप है कि विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष महाराजगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सुरेश मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *