July 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गौ हत्या कांड के 2 वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

1 min read
Spread the love

खीरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

गौ हत्या कांड के 2 वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी पुलिस ने गौ हत्या निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में मुख्य आरोपी ननुआ उर्फ इकलाख के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मोनिस भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी: 1 अवैध .315 बोर तमंचा
2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस
2 चाकू (आला कत्ल)
1 कुल्हाड़ी, 1 लकड़ी का ठीहा
1 Hero HF Deluxe मोटरसाइकिल

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी 11 जुलाई 2026 को दर्ज गौ हत्या निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित थे। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *