July 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मोटरसाइकिल से टक्कर मारने और खेत में रखे छप्पर में आग लगाने का आरोप, पीड़ित ने कटरा बाजार थाने में दी तहरीर

1 min read
Spread the love

कटरा बाजार, गोण्डा।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के नगर पंचायत कटरा बाजार के वार्ड संख्या 15, पठान टोला निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर मोटरसाइकिल से टक्कर मारने और बाद में उसके खेत में रखे छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित जुबेर खां पुत्र रन्नू खां ने प्रभारी निरीक्षक, थाना कटरा बाजार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव बक्सी बालपुरवा, मौजा चचेरा निवासी लल्लन पांडेय पुत्र प्रभूनाथ पांडेय तथा रोहित पांडेय पुत्र लल्लन पांडेय से उसका विवाद चल रहा है।पीड़ित के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की शाम लगभग छह बजे आरोपियों ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसी रात करीब नौ बजे उसके खेत में रखे मड़हे में आग लगा दी गई। आग लगने से छप्पर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित का कहना है कि उक्त छप्पर उसके खेत में, आरोपियों के खेत के पास रखा हुआ था। जुबेर खां का आरोप है कि यह घटना जानबूझकर उसे नुकसान पहुंचाने और डराने के उद्देश्य से की गई है। उसने थाना कटरा बाजार पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *