July 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात चोरो ने घर में घुसकर लाखों का सोने चांदी के जेवरात किया पार

1 min read
Spread the love

घर में घुसकर लाखों का सोना-चांदी चोरी

सुल्तानपुर

जयसिंहपुर

थाना क्षेत्र के बिरमलपुर गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई. घर में घुसकर चोर लाखों का जेवर चुरा ले गए. पीड़ित परिवार की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया गया है.
जानकारी के अनुसार विजय शर्मा पुत्र राम विलास शर्मा अपने परिवार के साथ गांव में रहता है. वह रोजी रोजगार के सिलसिले लुधियाना आता जाता रहता है. विजय के मां की तबियत ख़राब चल रही है. इस वजह से वह इन दिनों घर आया था. विजय के अनुसार उसकी मां के पेट का ऑपरेशन सुलतानपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ है. विजय व उसका छोटा भाई ऋषि अस्पताल में मौजूद थे. घर पर ताला बंद था. रविवार की शाम विजय दोनों भाई जब घर पहुंचे तो देखा की दूसरी का दरवाजा टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो अलमारी व पेटी वगैरह टूटी पड़ी थी. उसमे रखा सारा सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था. जांच की तो पाया कि उसमें रखा उसकी पत्नी व मां का मंगलसूत्र, कान का कुंडल, सोने की चेन, चांदी का कमरबन्द आदि गायब थे. उसने फ़ौरन ही मामले की जानकारी डायल 112 को दी. विजय की तरफ से गांव के ही एक युवक पर चोरी का शक जाहिर किया है. फिलहाल मामले की लिखित तहरीर थाने में दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *