July 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्युत विभाग की लापरवाही, टूटे पोल में करंट से 26 वर्षीय युवक की मौत

1 min read
Spread the love

गोंडा

10 दिन से टूटा पड़ा था पोल,शिकायत के बाद भी नहीं ठीक हुआ पोल”, गांव में मातम

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

गोंडा। विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर एक परिवार के लिए काल बन गई। मोतीगंज थाना क्षेत्र के चकसड गांव में टूटे विद्युत पोल से निकले करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक प्रदीप सोनकर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला

ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगभग 10 दिन पहले विद्युत पोल टूट गया था। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन विभाग ने उसे ठीक कराने की सुध नहीं ली। शनिवार को चकसड़ गांव निवासी प्रदीप सोनकर अनजाने में टूटे पोल के संपर्क में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव में मचा हड़कंप

युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार्रवाई और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते पोल ठीक कर दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता और एक जवान की जान बच जाती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *